राष्ट्र प्रेम

राष्ट्र प्रेम 
वीरों की यह भूमि जानें, 
जानें वीर जवान को। 
राष्ट्रहित में कुर्बानी जानें, 
जानें सपूत महान को। 

गोरों की क्रूर नीति जानें, 
जानें उनके विधान को। 
आगे बढ़ाया सत्ता जानें, 
जानें ले गये निधान को। 

वीरों के हुंकार को जानें, 
जानें उनके तलवार को। 
कूदे वे मातृभूमि में जानें, 
जानें उनके तकरार को। 

गाँधी के आंदोलन  जानें, 
जानें लाल,बाल,पाल को।  
सुभाष के देशभक्ति जानें, 
जानें क्रांति के मशाल को।  

राष्ट्रप्रेम की भावना जागे, 
भूले न हम बलिदान को। 
विश्व गुरु अब तो बनाये, 
मिलकर  हिंदुस्तान  को।
श्रवण कुमार पंडित (टेढ़ागाछ,बिहार )

Comments

Popular posts from this blog

स्मृतिशेष विश्वनाथ दास "देहाती"

एक समर अभी है शेष।

हाइकु :आशा